आयुष, बारू, आरआरपाल अकादमी ने जीते मुकाबले

ऋषिकेश । द्वितीय स्व. डीडी मेमोरियल अंडर -16 क्रिकेट टूर्नामेंट के पांचवें दिन तीन मैच खेले गए। इनमें आयुष क्रिकेट अकादमी, बारू क्रिकेट अकादमी और आरआरपाल अकादमी ने प्रतिद्वंदी टीम को पराजित कर जीत दर्ज की। अर्जुन त्यागी, भव्या लखेड़ा और राज तोपवाल को मैन आफ द मैच चुना गया।
गुरूवार को पहला मैच आयुष क्रिकेट अकादमी और जीएसआर क्रिकेट अकादमी के बीच खेला गया। जीएसआर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 40 ओवर में 103 रनों का स्कोर खड़ा किया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी आयुष क्रिक्रेट अकादमी ने 6 विकेट से जीत अपने नाम दर्ज की।
दूसरा मुकाबला बारू क्रिकेट अकादमी देहरादून और एसेक्स क्रिकेट अकादमी दिल्ली के बीच खेला गया। बारू अकादमी ने पहले बल्लेबाजी करते 45 ओवर में 8 विकेट खोकर 207 रन बनाए। बारू की ओर से धैर्य ने शानदार 69 रन बनाए। जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी एसेक्स क्रिकेट अकादमी दिल्ली 41.2 ओवर में 169 रन बनाकर ढेर हो गई। बारू अकादमी ने 38 रन से जीत दर्ज की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *