4.01 ग्राम स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार

रुड़की। पुलिस ने चेकिंग में एक युवक से 4.01 ग्राम स्मैक बरामद की है। आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है। थाना प्रभारी जहांगीर अली ने बताया कि एसआई अश्वनी बलूनी कांवड़ पटरी पर चेकिंग कर रहे थे। तभी मुखबिर ने सूचना दी कि एक युवक रुड़की की ओर से पैदल आ रहा है। जो मेहवड़ पुल पर स्मैक बेचने की फिराक में है। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर देखा तो युवक रुड़की की ओर से पैदल आ रहा है। जो पुलिस को देखकर मेहवड़ कला गांव की ओर भागा। जिसे पुलिस ने घेराबन्दी कर पकड़ लिया। तलाशी में जेब से 4.01 ग्राम स्मैक और 150 रुपये बरामद किए। पुलिस पुछताछ में युवक ने अपना नाम हारून निवासी मेहवड़ खुर्द उर्फ नागल बताया। स्मैक की कीमत 40 हजार रुपये है। पुलिस टीम में हेड कांस्टेबल सोनू कुमार, एलियास और राहुल नेगी आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *