स्वच्छता रैली निकाल दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

 

देहरादून। श्री गुरु राम राम लक्ष्मण इंटर कालेज मोथरोवाला में सोमवार को एनएसएस शिविर के तहत स्वच्छता जागरुकता रैली निकाली गई। इस दौरान पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी बच्चों ने दिया। इस उद्घाटन प्रधानाचार्य दिनेश डोबरियाल ने किया। उन्होने इस दौरान छात्रों को पर्यावरण संरक्षण के बारे में बताया। छात्रों ने इस दौरान आसपास साफ सफाई भी की। इस दौरान राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त प्रिंसिपल प्रदीप डबराल ने छात्रों को नशा मुक्ति और स्वच्छता के बारे में बताया। वहीं बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का भी संदेश दिया गया। इस दौरान पूर्व प्रिंसिपल राम लखन, इंस्पेक्टर यातायात प्रदीप कुमार और कार्यक्रम अधिकारी धनंजय उनियाल सहित कई लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *