डॉ नरपिंदर बने ग्राफिक एरा के नए कुलपति

 

देहरादून। ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी के नये कुलपति के रूप में दुनिया के मशहूर फूड साईंटिस्ट डॉ नरपिंदर सिंह ने सोमवार को कार्यभार ग्रहण कर लिया। वेब ऑफ साईंस की दुनिया के प्रमुख एक प्रतिशत वैज्ञानिकों की सूची में शामिल डॉ नरपिंदर सिंह जापान, अमेरिका, ब्रिटेन और चीन के नामचीन विश्वविद्यालयों से जुड़े रहे हैं। शिक्षा और शोध के क्षेत्र में अनेक राष्ट्रीय और अन्तर्राष्ट्रीय पुरस्कार से नवाजे गए डॉ सिंह ने 33 वर्षों में इस क्षेत्र में एक बहुत बड़ा मुकाम हासिल किया है। डॉ नरपिंदर सिंह को शोध पत्रों के मामलों में गूगल स्कॉलर में 83 का एच इंडेक्स हासिल करने का गौरव प्राप्त है। उनके 23 हजार से ज्यादा साइटेशन हैं। 1993 में गुरू नानक देव विश्वविद्यालय में एसोसिएट प्रोफेसर के रूप में शिक्षा क्षेत्र में पदार्पण करने वाले डॉ सिंह को 1994 में कॉमन वैल्थ स्कॉलरशिप से नवाजा गया था। फूड प्रोसेसिंग में आउट स्टैंडिंग रिसर्च के लिए उन्हें वर्ष 1997 में प्राण वोहरा अवार्ड मिला था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *