कैबिनेट मंत्री जोशी ने ली मसूरी विस क्षेत्र से सम्बन्धित विद्युत विभाग के अधिकारियों की बैठक

देहरादून। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सोमवार को कैंप कार्यालय में मसूरी विधानसभा क्षेत्र से सम्बन्धित विद्युत विभाग के अधिकारियों की बैठक की अधिकारियों से सुवाखोली और पुरकुल के बिजलीघर का निर्माण शीघ्र करवाने को कहा। मसूरी विधानसभा क्षेत्र के सभी सड़े-गले खंभों को एक माह के भीतर तत्काल ठीक करने या उनके स्थान पर नए खंभे लगाने को भी कहा। मसूरी में भूमिगत केबलिग का कार्य शीघ्र पूर्ण करते हुए राजपुर क्षेत्र में नए बिजली घर की संभावनाएं तलाशने को कहा। जहां ट्रांसफार्मर की आवश्यकता हो, वहां तत्काल टांसफार्मर लगाये जाए। उन्होंने क्षेत्र में थ्री फेस एवं बंच केबल के कार्य को भी तत्परता से करने के निर्देश दिये। इस अवसर पर अधीक्षण अभियंता राहुल जैन, ईई राकेश कुमार, ईई प्रवेश कुमार, एसडीओ केवल सिंह, ईई एसडी बिष्ट, पार्षद भूपेंद्र कठैत, पार्षद सत्येंद्र नाथ, संजय नौटियाल, योगेश, कमल थापा, चुन्नीलाल, नंदिनी शर्मा सहित कई अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *