रणबीर कपूर की फिल्म एनिमल का फर्स्ट लुक रिलीज सोशल मीडिया पर हलचल

मुंबई

2023 की शुरुआत के साथ ही रणबीर कपूर की फिल्म एनिमल का फर्स्ट लुक रिलीज कर दिया गया है। फिल्म का पोस्टर न्यू ईयर के मौके पर रात 12 बजे रिलीज किया गया जिसने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है।
एनिमल के फर्स्ट लुक पोस्टर में रणबीर कपूर अपने अब तक के सबसे हिंसक अवतार में नजर आ रहे हैं। रणबीर को एनिमल बना देख उनके फैंस ही नहीं बल्कि क्रिटिक्स के बीच भी खलबली मच गई है। एनिमल में एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना भी होंगी। यह पहली बार है जब किसी फिल्म में उनकी और रणबीर कपूर की जोड़ी दिखेगी। उन्होंने और फिल्म के मेकर्स ने एनिमल का फर्स्ट लुक पोस्टर रिलीज करते हुए लिखा कि आपके सामने एनिमल का फर्स्ट लुक पोस्टर लेकर हाजिर हैं। हैप्पी न्यू ईयर दोस्तों।
एनिमल में रणबीर कपूर का अवतार देखकर लग रहा है कि वो इस फिल्म से अब अपनी बॉय-नेक्स्ट-डोर वाली इमेज से बाहर निकलेंगे। अब तक ज्यादातर फिल्मों में रणबीर को रोमांटिक और चॉकलेटी किरदारों में ही देखा गया पर एनिमल में वह कुछ अलग करते दिखाई देंगे। संदीप रेड्डी वांगा ने एनिमल का जो अनाउंसमेंट वीडियो शेयर किया है उसे देखकर जाहिर है कि यह एक पिता और बेटे के जटिल रिश्ते की कहानी होगी। एनिमल पांच भाषाओं में पैन इंडिया रिलीज की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *