सिक्किम हादसे में शहीद अरविंद के घर गूंजी किलकारी पत्नी ने बेटे को दिया जन्म

चरखी दादरी

सिक्किम हादसे में शहीद हुए चरखी दादरी के झोझू कलां के जवान अरविंद सांगवान के घर किलकारी गूंजी है। उनकी पत्नी पिंकी ने झोझू के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बेटे को जन्म दिया है। सीएचसी के डॉ. अभिमन्यु और डॉ. सुमन श्योराण ने बताया कि पिंकी और उनका बेटा पूरी तरह स्वस्थ है। इस नवजात का जन्म तीन किलो है।
अरविंद के पिता राजेंद्र सांगवान ने बताया कि अरविंद के दोनों बेटों को सेना में देशसेवा के लिए भेजने का उनका प्रयास रहेगा। वहीं राज्य मंत्री अनूप धानक भी शहीद के घर पहुंचे और शहीद अरविंद सांगवान को श्रद्धांजलि दी जबकि परिजनों को पुत्र की प्राप्ति होने पर बधाई दी। राज्यमंत्री ने कहा कि अरविंद की शहादत का देश सदैव कर्जवान रहेगा। बीते सप्ताह सिक्कम सड़क हादसे में सेना के 16 जवान शहीद हो गए थे। जिसमें झोझू कलां निवासी अरविंद सांगवान भी शामिल थे।
अरविंद सांगवान 15 साल पहले सेना में भर्ती हुए थे। शहीद अरविंद की पत्नी भी हरियाणा पुलिस में है। जो महिला थाना दादरी में तैनात है। अरविंद का एक 8 साल का एक बेटा है। बेटे ध्रुव सांगवान ने पिता के पार्थिव शरीर को मुखाग्नि देते हुए आंखों में आंसू लिए कहा था कि मुझे गर्व है कि पिता जी देश के लिए शहीद हुए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *