नए साल पर राहुल गांधी ने दी देशवासियों को बधाई

नई दिल्ली

2023रू साल 2022 को पीछे छोड़ देश-दुनिया ने साल 2023 की शुरूआत कर दी है। इस नए साल के मौके पर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने 31 दिसंबर की रात को देशवासियों को नए साल की बधाई दी। राहुल गांधी ने ट्विटर पर अपनी भारत जोड़ो यात्रा की एक वीडियो क्लिप शेयर की और लिखा उम्मीद है 2023 में हर गली हर गांव हर शहर में खुलेगी मोहब्बत की दुकान… आप सभी को नए साल की हार्दिक शुभकामनाएं। बता दें कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा कन्याकुमारी से कश्मीर के लिए निकली हुई हैं। इस यात्रा के जरिए राहुल गांधी देश को एकजुट करने का संदेश दे रहे हैं। नए साल के मौके पर देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भी देशवासियों को बधाई दी। उन्होंने अपने बधाई संदेश में कहा कि नए साल की सुबह नई ऊर्जा के साथ हमारे जीवन में नई खुशियां लक्ष्य प्रेरणा और बड़ी उपलब्धियां लेकर आए। वहीं देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भी देशवासियों को बधाई देते हुए कहा आपका 2023 शानदार हो! यह आशा खुशी और ढेर सारी सफलता से भरा हो। सभी को अद्भुत स्वास्थ्य का आशीर्वाद मिले। बता दें कि कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा 24 दिसंबर को दिल्ली पहुंची थी यात्रा के दिल्ली पहुंचने के बाद राहुल गांधी के टी-शर्ट को लेकर बहस छिड़ गई है। नेताओं ने सवाल किया कि इतनी ठंड होने के बावजूद राहुल गांधी सिर्फ एक टी-शर्ट में यात्रा कैसे कर रहे हैं। बता दें कि राहुल गांधी अभी तक पूरे भारत जोड़ो यात्रा के दौरान सिर्फ टी-शर्ट में ही नजर आए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *