गढ़वाली गीत एलबम मायादार का हुआ लोकार्पण

ऋषिकेश। अंतरराष्ट्रीय गढ़वाल महासभा ने गढ़वाली गीत एलबम मायादार का लोकार्पण किया। वक्ताओं ने उत्तराखंडी संस्कृतिक संरक्षण के लिए इस प्रकार के एलबम को जरूरी बताया। सोमवार को दून रोड स्थित अंतरराष्ट्रीय गढ़वाल महासभा के प्रदेश कार्यालय में कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम में महासभा अध्यक्ष राजे नेगी ने डीएसआर म्यूजिक के बैनर तले बनी एलबम मायादार का लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की लोकभाषा, संस्कृति एवं सभ्यता को संजोए रखने में लोकगीतों एवं लोक कलाकारों का योगदान अतुलनीय है। लोगों को जोड़ने का, लोगों में एकता बढ़ाने का, खुशी देने का सबसे अच्छा माध्यम आज भी लोक गीत ही हैं। बताया कि इस एलबम के गीतों को लोक गायक विकास चौहान एवं लोक गायिका रेशमा भट्ट द्वारा गाया गया है। मौके पर लोक कलाकार अनुज सेमवाल, सलोनी रावत, अमन खरोला, सुमित गुसाईं, नरेश पैन्यूली, ललित सिंह, मनोज नेगी, अंजली वर्मा आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *