दो दिवसीय शीतकालीन क्रीड़ा प्रतियोगिता शुरू

ऋषिकेश। ग्रामसभा गुमानीवाला में स्व. राजेश व्यास स्मृति मंच की ओर से दो दिवसीय शीतकालीन क्रीड़ा प्रतियोगिता शुरू हुई। पहले दिन 200 मीटर दौड़ बालक वर्ग में जीवन जागृति निकेतन के आर्यन और 100 मीटर में हिमालय विद्या पीठ के गौरव मेहर ने बाजी मारी। सोमवार को क्रीड़ा प्रतियोगिता का शुभारंभ हिमालय विद्यापीठ खेल मैदान में स्व. राजेश व्यास के पिता जगदीश प्रसाद व्यास, प्रधान दीपिका व्यास और समाजसेवी रुकमा व्यास ने संयुक्त रूप से किया। पहले दिन 200 मी. बालिक वर्ग दौड़ में हिमालय विद्यापीठ की साक्षी और 100 मीटर दौड़ में अर्पिता ने पहला स्थान प्राप्त किया। बालिका वर्ग 50 मीटर चम्मच दौड़ में जीवन जागृति निकेतन की निशा, बालक वर्ग में हिमालय विद्यापीठ के प्रिंस ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। जूनियर वर्ग बोरा रेस में बालिका वर्ग में प्रिया और बालक वर्ग में विशाल जयसवाल अव्वल रहे। प्राइमरी वर्ग बोरा रेस में बालक वर्ग में जीतू और बालिका वर्ग में करिश्मा ने बाजी मारी। प्रधान दीपिका व्यास ने बताया कि मंगलवार को कबड्डी व खो-खो प्रतियोगिताओं का आयोजन होगा। मौके पर हिमालय विद्यापीठ के प्रधानाचार्य विनोद चौहान, मानवेंद्र कंडारी, विनोद पोखरियाल, धर्मेंद्र सिंह, हीरा सिलस्वाल, सतवीर भंडारी, देवेंद्र बेलवाल, आशुतोष शर्मा, बीडीसी प्रभाकर पैन्यूली, रणवीर राणा, किशोर रतूड़ी, होशियार भंडारी, संजय थापा, अनिल रावत ,अनूप रावत, शंभू शंकर, मंजू मेहरा, सुधा बेलवाल, सरोज व्यास, सत्या कपूरवान, मनोज गुसाईं, विकास सेमवाल, बलदेव आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *