नशा मुक्त समाज बनाने का संकल्प लिया
चम्पावत। जीआईसी लोहाघाट में नशा मुक्त समाज और महिला सुरक्षा को लेकर जागरुकता अभियान चलाया गया। इस दौरान नशा मुक्त भारत बनाने का संकल्प लिया। प्रधानाचार्य श्याम चौबे की अध्यक्षता, भगवान जोशी और प्रमोद पाटनी के संचालन में हुए कार्यक्रम में घनश्याम ओली चाइल्ड वेलफेयर सोसायटी ने जागरुकता अभियान चलाया। राष्ट्रीय युवा पुरस्कार विजेता अजय ओली और लीगल एडवाइजर चंद्रा भट्ट ने स्कूली बच्चों को जागरुक करते हुए नशा मुक्त समाज बनाने की शपथ दिलाई। उन्होंने शिक्षा और स्किल डेवलपमेंट प्रोग्राम से जुड़ने पर जोर दिया। उन्होंने बताया की चम्पावत जिले में लड़कियों कम उम्र में शादी हो रही है। इसके लिए उन्होंने लोगों को जागरुक करने को कहा। कार्यक्रम में वीरपाल सिंह, नवीन चंद्र उप्रेती, नवीन पांडेय, हरिहर भट्ट, मोनिका सिंह, भुवन प्रथोली, राजेंद्र गिरी आदि मौजूद रहे।
