उपकरणों का लाभ विद्यार्थियों तक पहुंचाएं: खेतवाल
चम्पावत। डायट के प्राचार्य दिनेश सिंह खेतवाल ने कहा कि सहायक उपकरणों का लाभ छात्र छात्राओं तक पहुंचाना आवश्यक है। यहां माध्यमिक स्तर पर इतिहास व समाज शास्त्र विषय से संबंधित आकलन उपकरण कार्यशाला में उन्होंने ये बात कही। रविवार को डायट में कार्यशाला के समापन पर विषय विशेषज्ञों ने जानकारी दी। कार्यक्रम समंवयक मनोज भाकुनी ने आकलन, मापन और मूल्याकंन से संबंधित विविध उपकरणों के बारे में बताया। सह समंवयक शिवराज सिंह तड़ागी ने आकलन के तरीकों को कक्षा कक्ष में पहुंचाने संबंधित जानकारी दी। केआरपी प्रकाश चंद्र उपाध्याय ने आईसीटी के प्रयोग के माध्यम से आकलन के विविध तरीकों के बारे में बताया। कार्यक्रम में डॉ.अवनीश शर्मा, डॉ.पारुल शर्मा, दीपक सोराड़ी, भुवन शंकर पांडेय, राखी गहतोड़ी, मुकेश सुतेड़ी, गणेश दत्त पंत, भूपेश जोशी, मेधा चंदेल, विमला पानू, हरीश जोशी, प्रेम पाल गंगवार, संजीता शाह, चंद्र लाल शाह, जितेंद्र पुनेठा, जीवन चंद्र, प्रकाश सिंह आदि मौजूद रहे।
