ब्लाक प्रमुख ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं

चम्पावत। बाराकोट की ब्लॉक प्रमुख विनीता फत्र्याल ने मल्ला बापरू में ग्रामीणों के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों की समस्याएं सुनी। उन्होंने राज्य स्तरीय नृत्य प्रतियोगिता में पहले स्थान रही संगीता फत्र्याल को सम्मानित किया। रविवार को प्रधान नारायण सिंह फत्र्याल की अध्यक्षता और ग्राम विकास अधिकारी गणेश गरिया के संचालन में बैठक का आयोजन किया गया। ग्रामीणों ने पंचायत घर व जीआईसी में कक्ष बनाने, मल्ला बापरू में अस्पताल बनाने, छात्र-छात्राओं के लिए अलग शौचालय बनाने, एनसीसी पाठ्यक्रम शुरू करने, दो स्थानों में हैंड पंप लगाने, पात्रों का राशन कार्ड बनाने, घरों के ऊपर से गुजरने वाली विद्युत लाइनों को हटाने की मांग की। पीएम आवास के लिए पात्र लोगों का चयन किया गया। कार्यक्रम में पीएमजीएसवाई के एई पंकज नेगी, एबीडीओ खजान चंद्र जोशी, एडीओ समाज कल्याण एमडी भट्ट, हरीश राम, गोविंद सिंह, कल्याण सिंह, प्रकाश चंद्र, गोपाल सिंह, सुभाष चंद्र, कैलाश राम, गिरधर सिंह, मालती देवी, हेमा देवी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *