छात्र-छात्राओं को दी वित्तीय निवेश की जानकारी

विकासनगर। वीर शहीद केसरी चंद राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय डाकपत्थर में राष्ट्रीय प्रतिभूति बाजार (एनआईएसएम) की ओर से दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर की शुरुआत हुई। शिविर में वाणिज्य संकाय के छात्र-छात्राओं को प्रतिभूति बाजार की जानकारी मुहैया कराई जाएगी, जिससे उन्हें बाजार संबंधी बारीकियों का ज्ञान मिल सके। शिविर में बतौर मुख्य वक्ता शिरकत कर रहे नीति आयोग के सदस्य डॉ. संजय कुमार अग्रवाल ने कहा कि युवाओं को शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड, ई-ट्रेडिंग, फाइनेंस मैनेजमेंट, बाजार सुरक्षा और सुरक्षित निवेश की जानकारी होना जरूरी है। जिससे युवा अपने भविष्य को सुरक्षित रख सके। उन्होंने कहा कि वाणिज्य विभाग के छात्रों को बाजार संबंधी सभी जानकारी होनी चाहिए। जिससे किसी भी वित्तीय संस्था में काम करते हुए उन्हें परेशानी न हो। इसके साथ ही बाजार संबंधी पूरी जानकारी होने पर युवा अपना स्वरोजगार सही तरीके से शुरू कर सकते हैं। बाजार की जरूरतों और वित्तीय जोखिम की जानकारी होने पर अपने युवा निवेश करते हुए सभी बातों का ध्यान रख सकते हैं, जिससे उन्हें नुकसान होने का खतरा कम रहता है। उन्होंने छात्र-छात्राओं को सुरक्षित निवेश और करियर के विकल्पों की जानकारी मुहैया कराई। इस दौरान प्रभारी प्राचार्य डॉ. अरविंद अवस्थी, भावना गर्ग, डॉ. राखी डिमरी, डॉ. विनोद रावत, डॉ. दीप्ति बगवाड़ी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *