नगदी के साथ दो जुआरी गिरफ्तार
विकासनगर। सहसपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत सभावाला पुलिस ने साढ़े सत्रह हजार रुपये से अधिक की धनराशि के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने गैंबलिंग ऐक्ट में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार पुलिस की टीम मलूकचंद गांव में जंगल जाने वाले काजुवे के पास सार्वजनिक स्थान पर ताश के पत्तों के साथ जुआ खेल रहे थे। तभी पुलिस ने शक होने पर आरोपियों का दबोच लिया। आरोपियों साजिद अली पुत्र मो. यासीन निवासी हसनपुर कल्याणपुर और इरशाद पुत्र सईद निवासी नौगांव थाना मिर्जापुर सहारनपुर की तलाशी ली। आरोपियों के पास से ताश के 52 पत्ते व 17650 रुपये की नगदी बरामद हुई। चौकी प्रभारी सभावाला ओमवीर सिंह ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कोर्ट में पेश किया जा रहा है।
