त्यूणी क्षेत्र की शिक्षा व्यवस्था पर बीईओ ने जताई संतुष्टि

विकासनगर। चकराता ब्लॉक के दुर्गम क्षेत्रों के विद्यालयों का निरीक्षण करने पहुंचीं खंड शिक्षाधिकारी ने सभी विद्यालयों में व्यवस्थाएं दुरस्त पाए जाने पर संतोष जताते हुए ब्लॉक की शिक्षा व्यवस्था को दुरस्त करार दिया। बुधवार देर रात खंड शिक्षाधिकारी पूजा नेगी दानू ने कस्तूरबा गांधी बालिका छात्रावास त्यूणी का आकस्मिक निरीक्षण किया। उन्होंने छात्राओं के लिए बनाए जा रहे भोजन की गुणवत्ता जांची और छात्रावास में रखे गए राशन की गुणवत्ता भी देखी। भोजन की गुणवत्ता सही पाए जाने पर उन्होंने वार्डन को हर दिन गुणवत्तापरक भोजन मुहैया कराने के निर्देश दिए। गुरुवार सुबह बीईओ ने राजकीय इंटर कॉलेज अटाल का निरीक्षण किया। उन्होंने छात्रों और शिक्षकों की उपस्थिति पंजिका का निरीक्षण करने के साथ ही छात्रों से संवाद किया। अंग्रेजी विषय की कक्षा में छात्रों से सवाल पूछे, जिसका सभी छात्रों ने संतोषजनक जवाब दिया। इसके बाद उन्होंने प्राथमिक विद्यालय अणू, प्रावि फेडिज, प्रावि अलसी खेड़ा, राइंका चिल्हाड़ का भी निरीक्षण किया। सभी विद्यालयों में व्यवस्थाएं और शिक्षा का स्तर दुरस्त पाया गया। बीईओ ने कहा कि चकराता ब्लॉक के सभी विद्यालयों में शिक्षा व्यवस्था दुरस्त है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *