बस्ती हटाने का विरोध किया
रुड़की। ऑल इंडिया मजलिस-ए-एतिहाद उल मुस्लिमीन उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. नय्यर काजमी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को पत्र भेजकर हल्द्वानी के इंदिरा नगर, बनभूलपुरा में रेलवे विभाग की ओर से अतिक्रमण हटाने के नाम पर वर्षों से बसी बस्ती को हटाए जाने का मामला संज्ञान लेकर सरकार से समस्या का समाधान की मांग की है। मुख्यमंत्री को भेजे गए पत्र में उन्होंने कहा कि यहां पर सात-आठ दशक से अधिक समय से लगभग साढ़े चार हजार परिवार रह रहे हैं। जिनके पास अपने आवासों के बिजली कनेक्शन, हाउस टैक्स, जल संस्थान के कनेक्शन मौजूद हैं।
