कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने लगाया थानो पुल निर्माण में धांधली का आरोप

ऋषिकेश। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा राज में भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए थानो पुल क्षतिग्रस्त होने पर सवाल उठाए। पुल निर्माण में धांधली का आरोप लगाते हुए 23 दिसंबर को आठ किमी का मार्च निकालकर प्रदर्शन करने का निर्णय लिया। मंगलवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने डोईवाला नगरपालिका सभागार में बैठक की। बैठक में जिलाध्यक्ष अश्वनी बहुगुणा ने कहा कि भाजपा के शासनकाल में भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है। प्रदेश में हो रहे निर्माण कार्यों में भ्रष्टाचार हो रहा है। थानो मार्ग पर बना पुल भी क्षतिग्रस्त हो गया है। कहा कि इस पुल निर्माण में हुई धांधली को लेकर कांग्रेस 23 दिसंबर को सोडा सरोली से लेकर धनियाडी तक आठ किलोमीटर का मार्च निकालेगी और पुल निर्माण में हुए भ्रष्टाचार के दोषियों को सजा देने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया जाएगा। इसके अलावा 26 जनवरी से कांग्रेस बूथ स्तर पर हाथ से हाथ जोड़ो कार्यक्रम का शुभारंभ करेगी। मौके पर मनोज नौटियाल, सागर मनवाल, गौरव मल्होत्रा, बलविंदर सिंह, संजय खत्री, करतार सिंह नेगी, मोहम्मद अकरम, रणजीत सिंह, मनोज नेगी, राहुल मनवाल, पदम सिंह, संजय सिंधवाल, शंकर मेहरारू, सुरजीत सिंह आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *