गंगादूत प्रशिक्षण शिविर का समापन

हरिद्वार। श्यामपुर क्षेत्र के चिल्ड्रन एकेडमी परिसर में रविवार को नमामि गंगे परियोजना के सौजन्य से युवाओं की सहभागिता के अंतर्गत नेहरू युवा केन्द्र हरिद्वार के तत्वावधान में दो दिवसीय गंगादूतों के प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। इस अवसर पर राकेश कुमार ने गंगा का पौराणिक महत्व को बताते हुए युवाओं से कहा कि हम सभी को गंगा के संरक्षण के लिए एक साथ आगे आना चाहिए। गंगा नदी हमारी पौराणिक धरोहर है, जिससे देश की संस्कृति जुड़ी है। वन विभाग के प्रतिनिधि नेत्र सिंह ने कहा कि नमामि गंगे योजना में वन विभाग द्वारा बनाई गई गंगा वाटिका आमजन के जीवन में बहुमूल्य उपलब्धि है। जिसमें विभिन्न प्रकार के पौधों को रोपा गया है। हम सबको वनों के संरक्षण आगे आना चाहिए। प्रशिक्षण के समापन पर जिला परियोजना अधिकारी सत्यदेव आर्य ने कहा कि वैज्ञानिक व पौराणिक महत्व को जोड़ते हुए दोनों ही दृष्टिकोण से गंगा का बहुत महत्व है। इसलिए इस प्रशिक्षण की सार्थकता तभी है जब हम सभी गंगा की सेवा के लिए आगे आएं। इस अवसर पर प्रतिभागियों ने गंगा को स्वच्छ बनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में दीपक सैनी, श्यामा प्रसाद, राकेश कुमार, मनोज निषाद, हरीश कुमार, रोहित कुमार, प्रेरणा सैनी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *