मेरी वजह से कई सांसदों के बेटे-बेटियों को टिकट नहीं मिल सका – पीएम मोदी

 

नई दिल्ली

पीएम नरेंद्र मोदी ने संसदीय दल की बैठक को संबोधित कर परिवारवाद की राजनीति को लेकर कड़ा संदेश दिया है। वहीं कांग्रेस पर भी निशाना साधकर कहा कि परिवारवादी पार्टियां देश को खोखला कर रही हैं।
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के संसदीय दल ने चार राज्यों के विधानसभा चुनावों में जीत दर्ज कर सत्ता में वापसी करने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पार्टी अध्यक्ष जे पी नड्डा का जोरदार अभिनंदन किया। इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने संसदीय दल की बैठक को संबोधित कर परिवारवाद की राजनीति को लेकर कड़ा संदेश दिया है। वहीं कांग्रेस पार्टी को भी अपने निशाने पर लेकर कहा कि परिवारवादी पार्टियां देश को खोखला कर रही हैं। इसके साथ ही जनता के बीजेपी के प्रति भरोसे को लेकर दावा किया कि हम वंशवाद की राजनीति के खिलाफ लड़ते हैं, इसकारण लोग बीजेपी के विचारों पर मुहर लगाते हैं।
संसदीय दल की बैठक में वंशवाद को लेकर पीएम मोदी ने कहा कि किसी के परिवारवालों को टिकट न मिलने की जिम्मेदारी मेरी है। उन्होंने कहा कि ऐसी राजनीति पर अंकुश लगाने के लिए भाजपा ने अपने संगठन के भीतर ही एक कोशिश आरंभ की है। पीएम मोदी ने कहा कि यदि विधानसभा चुनावों में किसी सांसद के बेटे या बेटी को टिकट नहीं मिला, तब यह उनकी ही वजह से है। हाल में संपन्न विधानसभा चुनावों में उनके कारण पार्टी के कई सांसदों के बेटे-बेटियों को टिकट नहीं मिल सका।
हाल में संपन्न हुए पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों में भाजपा ने उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, मणिपुर और गोवा की सत्ता में फिर से वापसी की है। इस दौरान यूपी विधानसभा चुनाव में प्रयागराज से बीजेपी सांसद रीता बहुगुणा जोशी के बेटे को लखनऊ से टिकट नहीं दिया गया था। जबकि सांसद ने अपने बेटे को टिकट दिलाने के लिए अपनी सदन की सदस्यता तक को कुर्बान करने की बात कही थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *