पूर्व राज्य मंत्री विनोद आर्य के खिलाफ प्रदर्शन कर पुतला फूंका

ऋषिकेश। अंकिता और उसके परिजनों को न्याय दिलाने के लिए युवा न्याय संघर्ष समिति का धरना शुक्रवार को 65वें दिन भी जारी रहा। उत्तराखंड समानता पार्टी और अखिल भारतीय समानता मंच ने आंदोलन को समर्थन देने की घोषणा की। इस दौरान आक्रोशित लोगों ने पूर्व राज्य मंत्री विनोद आर्य के खिलाफ प्रदर्शन कर पुतला आग के हवाले किया। युवा न्याय संघर्ष समिति का नगर निगम के सामने धरना स्थल पर शुक्रवार को राज्य आंदोलनकारी जलम्बी देवी, विमला रौथाण, सरोपी, पिंकी, रविंद्र कौर, विमला नौटियाल, मदन राणा, एलपी रतूड़ी, जेपी कुकरेती, वीएस भंडारी, आरपी जोशी, सीएस नेगी, वीके ध्यानी, जया डोभाल, रामेश्वरी चौहान, युद्धवीर सिंह चौहान, जितार सिंह बिष्ट, हरि नेगी, राजेन्द्र कोठारी, लक्ष्मी कठैत, आशुतोष डंगवाल, हरिराम वर्मा, विक्रम भंडारी, केदार पयाल, सावित्री , रुकम पोखरियाल, ऋषित रावत, सूरज कुकरेती, यशवंत रावत धरने पर डटे रहे। समिति के संयोजक संजय सिलस्वाल ने बताया कि धरने के 65वें दिन उत्तराखंड समानता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बलवीर भंडारी एवं प्रमुख महासचिव चंदन नेगी और अखिल भारतीय समानता मंच के केंद्रीय सचिव एलपी रतूड़ी, प्रांतीय महासचिव जेपी कुकरेती, प्रांतीय महासचिव, प्रांतीय कार्यकारिणी सदस्य बीके ध्यानी ने समर्थन दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *