पूर्णानंद घाट पर गंगा आरती में मनाया विजय दिवस
ऋषिकेश। गंगा आरती ट्रस्ट की ओर से पूर्णानंद घाट पर गंगा आरती में विजय दिवस महोत्सव धूमधाम से मनाया। इस दौरान महिला श्रद्धालुओं ने विजय दिवस पर अपने प्राणों की आहुति देने वाले उत्तराखंड के जवानों के लिए यज्ञ कर शांति पाठ किया। साथ ही 1971 के युद्ध में पाकिस्तान पर भारत की जीत सुनिश्चित करने में अद्भुत भूमिका निभाने वाले सशस्त्र बल के कर्मियों को श्रद्धांजलि अर्पित की। गंगा आरती में शहीदों के सम्मान में 2 मिनट का मौन रखा गया। मौके पर रत्न प्रभा पुस्तक की लेखिका सुशीला सेमवाल, गंगा आरती ट्रस्ट के अध्यक्ष पंडित हरिओम शर्मा, सुषमा बहुगुणा, गजेंद्र कंडियाल, महिपाल बिष्ट, दिनेश व्यास, डॉ. ओमप्रकाश पोरवाल, पूजा भट्ट, आचार्य सोनिया राज, रीता, वंदना, गायत्री, प्रमिला आदि मौजूद रहे।
