ब्रिस्बेन हीट ने पूनम यादव के साथ किया करार

मेलबो।
 ब्रिस्बेन हीट ने महिला बिग बैश लीग (बीबीएल) के आगामी सीजन के लिए भारतीय लेग स्पिनर पूनम यादव के साथ करार किया है। जेस जोनासेन की कप्तानी वाली ब्रिस्बेन हीट टीम में वह दक्षिण अफ्रीकाई ऑलराउंडर्स ऐनी बॉश और नादिन डी क्लार्क के बाद तीसरी विदेशी खिलाड़ी होंगी।
30 वर्षीय पूनम बीबीएल के 2021 संस्करण के लिए अनुबंधित होने वाली आठवीं भारतीय खिलाड़ी हैं। यह पूनम की किसी टी-20 लीग में पहली भागीदारी है। उनके अलावा इस बार बीबीएल में खेलने वाली अन्य भारतीय खिलाडिय़ों में
स्मृति मंधाना, दीप्ति शर्मा, शैफाली वर्मा, राधा यादव, जेमिमा रोड्रिग्स, हरमनप्रीत कौर और ऋचा घोष शामिल हैं। मंधाना और दीप्ति सिडनी थंडर, शैफाली और राधा सिडनी सिक्सर्स, रोड्रिग्स और हरमनप्रीत मेलबोर्न रेनेगेड्स तथा ऋचा होबार्ट हरिकेंस की तरफ से खेलेंगी।
पूनम को साइन करने के साथ ही सभी टीमों में खिलाडिय़ों के स्लॉट भर गए हैं। पिछले सीजन टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में पहुंचने वाले ब्रिस्बेन हीट ने इस बार अपनी 15 सदस्यीय टीम में चार बदलाव किए हैं। ब्रिस्बेन हीट के मुख्य कोच एशले नोफ्के ने एक बयान में कहा, हम जानते हैं कि पूनम के आने से इस समर सत्र में हमारे लिए बहुत कुछ है। जब हमने अमेलिया केर को खो दिया तो हमें विश्वास था कि हम अपने समूह को फिर से मजबूत कर सकते हैं। पूनम के कौशल और उनकी प्रतिस्पर्धात्मकता को टीम में जोडऩे से हमें अच्छे परिणाम मिलेंगे। वह अमेलिया की तुलना में एक अलग प्रकार की गेंदबाज हैं और हम इस बारे में भी स्पष्ट हैं कि हम अपने लाइन-अप में उनकी प्रतिभा का सर्वोत्तम उपयोग कैसे कर सकते हैं। जेस जोनासेन उनके खिलाफ खेल चुकी हैं और कप्तान के तौर पर वह उनके साथ काम करने के लिए बहुत उत्सुक हैं, क्योंकि अब वह हीट के साथ हैं।
टीम के कोच को उम्मीद है कि अनुभवी स्पिनर टीम में युवा खिलाडिय़ों के लिए मेंटर की भी भूमिका निभाएंगी। उन्होंने कहा, हम सच में टूर्नामेंट के दौरान पूनम द्वारा टीम के सदस्यों के साथ अपने अनुभव को साझा करते हुए देखने के लिए उत्सुक हैं और समूह से जितना हो सके सीखने का आग्रह करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *