आज और कल मेट्रो संचालन रहेगा बंद 26 को होगा शुरू

लखनऊ

कोरोना महामारी के बढ़ते संक्रमण से यूपी सरकार द्वारा शुक्रवार रात से सोमवार सुबह 7 बजे तक पूरी तरह से लॉकडाउन लगाने का फैसला लिया है ।ऐसे में उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉरपोरेशन ने भी दो दिन तक लखनऊ मेट्रो संचालित न करने का निर्णय ले लिया है। यानी शनिवार और रविवार को शहरवासियों को आवागमन के लिए मेट्रो उपलब्ध नहीं होगी।दो दिन तक थमे रहेंगे मेट्रो के पहिये। उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉरपोरेशन के प्रबंध निदेशक कुमार केशव ने बताया कि शनिवार और रविवार को पूरी तरह से लॉकडाउन होने के कारण 24 और 25 अप्रैल को मेट्रो का संचालन नहीं किया जाएगा,26 अप्रैल से मेट्रो सेवाएं फिर से बहाल हो जाएंगी, उन्होंने बताया कि शुक्रवार को रात आठ बजे से कर्फ्यू के चलते मेट्रो रोक दी जाएगी. इसके बाद सोमवार सुबह से पूर्व की ही तरह मेट्रो का फिर से संचालन शुरू होगा। मेट्रो रेल प्रशासन ने यह फैसला इसलिए भी लिया है क्योंकि कोरोना के बढ़ते ग्राफ के चलते लोग घर से बाहर निकल ही नहीं रहे हैं. ऐसे में मेट्रो को सवारियां भी काफी कम मिल रही हैं। दो दिन तक मेट्रो का संचालन न होने से कुछ हद तक घाटे की भरपाई हो सकेगी।स्कूल कॉलेज बंद होने से मेट्रो को नुकसान कोरोना के कारण स्कूल, कॉलेज वैसे ही बंद हैं ऐसे में जो छात्र छात्राएं आवागमन के लिए मेट्रो का उपयोग करते थे, वे भी समय घर की दहलीज पर नहीं कर रहे हैं. लिहाजा मेट्रो को काफी नुकसान हो रहा है यही वजह है कि दो दिन के लॉकडाउन में मेट्रो का भी संचालन बंद करने का फैसला लिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *