छात्रों पर फायरिंग में फरार हरिद्वार का इनामी एसटीएफ ने दबोचा

देहरादून। हरिद्वार जिले में कॉलेज के बाहर छात्रों पर फायरिंग करने के मामले में फरार चल रहे इनामी आरोपी को एसटीएफ ने गिरफ्तार किया हैं। आरोपी ने बीते 21 नवंबर को क्वांटम कॉलेज भगवानपुर के बाहर गोली चलाई थी। आरोपी पर एसएसपी हरिद्वार ने पांच हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। एसएसपी एसटीएफ आयुष अग्रवाल ने बताया कि बीते 21 नवंबर को भगवानपुर क्षेत्र में क्वांटम कालेज के सामने छात्रों के दो गुटों में झगड़ा हुआ था। इस दौरान फायरिंग भी हुई थी। घटना के बाद कुछ आरोपी पकड़े गए। अन्य फरार चल रहे हैं। फरार आरोपियों में अंशुल यादव निवासी गोविंदपुर, पथरी, हरिद्वार भी शामिल था। उस पर पांच हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया। आरोपी को सोमवार को रुड़की से गिरफ्तार किया गया। आरोपी को एसटीएफ ने भगवानपुर पुलिस के सुपुर्द कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *