ट्रेन में यात्री का मोबाइल लूटने का आरोपी दबोचा

देहरादून। मसूरी एक्सप्रेस में यात्री का मोबाइल लूटकर भागे आरोपी को जीआरपी देहरादून पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी से पुलिस ने लूटा गया मोबाइल फोन बरामद किया। गिरफ्तार आरोपी हिस्ट्रीशीटर है। वह पहले भी अपराधिक मामलों में जेल जा चुका है। इंस्पेक्टर जीआरपी टीएस राणा ने बताया कि प्रवेश रंजन पाण्डा निवासी टीएचडीसी, अलकनंदा भवन, ऋषिकेश बीते 16 सितंबर को दून से मसूरी एक्सप्रेस में सवार हुए। ट्रेन चलने के बाद एक आरोपी उनका मोबाइल फोन लूटकर फरार हो गया। पीड़ित ने दिल्ली पहुंचकर वहां जीआरपी को तहरीर दी। केस वहां से जांच के लिए दून ट्रांसफर किया गया। जांच के दौरान सोमवार को पुलिस ने रेलवे स्टेशन के आउटर के पास से मोबाइल लूटने के आरोपी चंदन पासवान निवासी हुसैनाबाद, बसवारा, जिला दरभंगा बिहार हाल निवासी मद्रासी कॉलोनी, रेस्ट कैंप को गिरफ्तार किया गया। उससे लूटा गया मोबाइल मिला है। आरोपी के खिलाफ पूर्व में ट्रेन में मोबाइल लूटने का केस दर्ज है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *