राज्य के पहले सीएम स्व० नित्यानंद स्वामी की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

देहरादून। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सोमवार को उत्तराखंड के पहले मुख्यमंत्री रहे स्व. नित्यानंद स्वामी की 10वीं पुण्यतिथि पर मालवीय रोड में आयोजित सभा में हिस्सा लिया। इस मौके पर हवन एवं गरीब असहाय लोगों को कंबल-वस्त्र वितरण किया गया। पूर्व मुख्यमंत्री स्व. नित्यानंद स्वामी की पुण्यतिथि सेवाभाव के रूप में मनाई गई। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री जोशी ने स्व. नित्यानंद स्वामी द्वारा राज्य के लिए दिए योगदान को स्मरण करते हुए कहा कि वह संघर्ष और त्याग की प्रतिमूर्ति थे। मौके पर पूर्व विधायक चंद्रा पंत, ज्योत्सना शर्मा आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *