मामूली विवाद पर युवक को घर में घुसकर पीटा

 

रुड़की। मामूली बात पर एक युवक को घर में घुसकर चार-पांच लड़कों ने मारपीट कर घायल कर दिया। परिजनों ने पुत्र का सिविल अस्पताल में उपचार कराया। परिजनों ने हमलावरों से जान और माल का खतरा भी बताया है। मामला दो समुदायों से जुड़ा होने पर विवाद की भी आशंका जताई जा रही है। गंगनहर कोतवाली को रामपुर निवासी मोहन सिंह ने तहरीर देकर बताया कि पुत्र अमन सिंह का अनस से दो दिन पूर्व मामूली बात को लेकर विवाद हो गया था। विवाद से अनस रंजिश रखने लगा। शाम के वक्त पुत्र वॉशिंग मशीन में कपड़े धो रहा था। इस बीच अनस अपने साथियों को लाठी-डंडों और अन्य हथियारों से लैस होकर घर में घुस आया। पुत्र को मारपीट कर घायल कर दिया। परिजनों से भी धक्का-मुक्की की गई। शोर-शराबा होने पर क्षेत्रवासी मौके पर पहुंचे। क्षेत्रवासियों को खुद को अपनी ओर आता देख हमलावर परिवार को मौका मिलने पर जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। पीड़ित परिवार ने हमलावरों से जान माल का खतरा भी बताया है। इंस्पेक्टर ऐश्वर्य पाल ने बताया कि रामपुर निवासी अनस पुत्र जमील, जमील पुत्र टोपी समेत चार लोगों के खिलाफ मारपीट व अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *