लापता महिला चटवा पीपल कर्णप्रयाग में मिली
चमोली। कुनेली लग्गा मरोड़ा की 52 वर्षीय महिला शुक्रवार देर शाम को चटवा पीपल, कर्णप्रयाग के वेदनी रेस्टोरेंट में बैठी मिली। प्रबंधक की सूचना के बाद महिला का पति रात में ही उसे वापस घर ले गया। महिला के मिलने के बाद परिजनों ने राहत की सांस ली। महिला के पति जमन सिंह रावत ने प्रबंधक नेगी का आभार जताया है, बताया की उनकी पत्नी मानसिक रूप से अस्वस्थ है तथा पूर्व में भी इसी प्रकार अचानक घर से जा चुकी है।
