पुलिस ने ऐसे बिछाया जाल, सरगना की तलाश में दबिश

एडीसीपी मध्य ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने गिरोह के सप्लायर कौशल का मोबाइल नंबर जुटाया। इसके बाद उससे बात शुरू की। सर्विलांस और मानकनगर पुलिस टीम लगाई गई। कौशल से छह इंजेक्शन की बात की गई। उसने 20 हजार रुपये में एक इंजेक्शन देने की बात कही सौदा 15 हजार में तय हुआ। इसके बाद डिलीवरी मंगाई गई। कनौसी पुल के पास कौशल बाइक से पहुंचा। उसने इंजेक्शन निकाल कर सादे कपड़े में तैनात पुलिस कर्मी को दिए। इसके बाद टीम ने दबोच लिया। उसकी निशान देही पर विकास दुबे और अन्य को पकड़ा गया। इंजेक्शन में बंग्लूरू की मायलांन लैबोरेट्री का स्टीकर चिपका हुआ है। गिरोह का सरगना रितांशु मौर्या निवासी बाराबंकी है। उसकी तलाश में टीमें दबिश दे रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *