ढालवाला से शीशमझाड़ी तक रात्रि में पुलिस गश्त बढ़ाई जाए

ऋषिकेश

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुनिकीरेती क्षेत्र की समस्याओं के समाधान को लेकर आवाज उठाई है। उन्होंने मुनिकीरेती थानाध्यक्ष को ज्ञापन सौंप क्षेत्र में पुलिस गश्त बढ़ाने समेत कई मांगें उठाईं। बुधवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुनिकीरेती थाना अध्यक्ष को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने कहा कि मुनिकीरेती ढालवाला क्षेत्र में तमाम समस्याएं व्याप्त हैं। यहां 14 बीघा क्षेत्र के रिहायशी इलाके में ई-रिक्शा बेधड़क तेजी से चलते हैं, इससे दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है। ई- रिक्शा पर रोक लगाई जाए। जानकी पुल के पास पुलिस चौकी पर तैनात एसआई द्वारा लोगों के साथ दुर्व्यहार किया जा रहा है, उसमें सुधार किया जाए। 14 बीघा पुल पर रात्रि के समय पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगाई जाए। रात में ढलवाला से लेकर शीशम झाड़ी तक पुलिस गश्त बढ़ाई जाए। ज्ञापन देने वालों में नगर अध्यक्ष महावीर खरोला, प्रदेश सचिव दिनेश सकलानी, दिनेश भट्ट, सचिन सेलवान, मंडलम अध्यक्ष अजय रमोला, आशीष श्रीवास्तव, विनोद सकलानी, प्रेम शुक्ला, विक्की प्रजापति, सतपाल सिंह, दयाल सिंह भंडारी आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *