फर्जी दस्तावेज बनाकर धोखाधड़ी से जमीन बेचने पर छह पर केस

देहरादून। फर्जी दस्तावेज बनाकर धोखाधड़ी से जमीन बेचने के आरोप में राजपुर थाना पुलिस ने छह आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। थानाध्यक्ष जितेंद्र सिंह ने बताया कि एकांश सिंघल निवासी न्यू वसंत विहार ने तहरीर दी। आरोप है कि उनके पिता के नाम दर्ज संपत्ति को फर्जीवाड़े से राजीव गुप्ता निवासी बाबूगंज ने परविंदर कौर निवासी ईसी रोड को बेच दिया। आरोप है इसके बाद विवाद चला। कोर्ट में केस चल रहा है। आरोप फर्जीवाड़े से परविंदर ने बबीता आादि को संपत्ति बेच दी। मुकदमे में राजीव गुप्ता, परविंदर कौर, आदित्य गुप्ता, पिंचेश्वर, बबीता और गौरव कपूर के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *