मंडलीय अधिवेशन की तैयारी पर चर्चा
बागेश्वर। एजुकेशनल मिनिस्ट्रीयल ऑफिसर्स एसोसिएशन कुमाऊं मंडल नैनीताल का अधिवेशन दिनांक आठ और नौ फरवरी को होगा। मंडलीय अधिवेशन की तैयारी को लेकर यहां बैठक आयोजित की गई। अधिवेशन की तैयारी को लेकर मंथन किया गया, लोगों को जिम्मेदारी भी सौंपी गई। जिला पुस्तकालय में आयोजित बैठक में अधिवेशन को भव्य बनाया जाएगा। सात और 10 को यात्रा अवकाश होगा। 11 को द्वितीय शनिवार और 12 को रविवार का अवकाश है। सदस्यों द्वारा मांग की गई कि मुख्य प्रशासनिक अधिकारी के पदों पर पदोन्नति से पूर्व जिन मुख्य प्रशासनिक अधिकारियों को दूसरा जनपद आवंटित किया गया है, उन्हें उनका जिले में स्थानांतरण कर दिया जाए। स्थानांतरण विसंगतियों को भी दूर किया जाए। अधिवेशन के लिए 250 रुपये प्रति सदस्य प्रत्येक जनपद रखा गया है। इस मौके पर मंडलीय अध्यक्ष जगमोहन सिंह खाती, सचिव धीरेंद्र पाठक, जिलाध्यक्ष नैनीताल हरिशंकर नेगी, जिलाध्यक्ष ऊधमसिंह नगर वीरेंद्र पांडेय, बागेश्वर विजय रावत, सचिव इंद्रेश कोरंगा, संरक्षक भुवन जोशी, मंजू जोशी आदि रहे।
