अस्कोट में स्वरोजगार के लिए दिया गया प्रशिक्षण
पिथौरागढ़। देवल ग्राम सभा में आरसेटी ने लोगों को आचार, गुड़पट्टी, पुवा, मढुवा नमकीन, मडुवा बर्फी बनाने का प्रशिक्षण दिया। आरसेटी समन्वयक चन्द्रशेखर भट्ट ने बताया कि 25 समूह सदस्यों के प्रशिक्षण के बाद इन्हें मार्केटिंग की बारीकियों से रुबरु कराया जाएगा। जिससे महिलां स्वयं व्यापार कर आत्मनिर्भर हो सकें। मास्टर ट्रेनर पंकज तिवारी ने महिलाओं को स्थानीय उत्पादों से खाद्य पदार्थ बनाना सिखाया। विकास खण्ड से ग्राम विकास अधिकारी प्रदीप भट्ट और बलवन्त जोशी, ब्लाक मिशन मैनेजर ने प्रशिक्षार्थियों को समूह संचालत की बारीकियां समझायी। ग्राम प्रधान आशा पाल, कविता पाल, दिया पाल, गीता, गंगा, कमला, सरस्वती व 25 महिला समूह की महिलाओें ने प्रशिक्षण लिया।
