मंगतराम को अंबेडकर फेलोशिप अवार्ड मिलेगा
नई टिहरी
उत्तराखंड कांग्रेस सेवादल के प्रदेश सचिव व समाज सेवी मंगतराम मटियाल को दिल्ली में अंबेडकर फेलोशिप अवार्ड 2023 से सम्मानित किया जाएगा। पूर्व मंत्री मंत्री प्रसाद नैथानी ने इसे देवप्रयाग क्षेत्र के लिये गर्व की बात कही है। देवप्रयाग जिला कांग्रेस अध्यक्ष उत्तम सिंह असवाल ने बताया देवप्रयाग के ग्राम उनाना निवासी मंगतराम मटियाल कई सामाजिक संस्थाओं से जुड़े हैं, और वह वर्षों से समाज सेवा में अपना महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं। कांग्रेस के प्रदेश सचिव रामलाल नौटियाल ने बताया कि मंगतराम मटियाल पर्यावरण क्षेत्र के साथ समता मूलक समाज निर्माण के लिए काम कर रहे हैं। उप प्रधानमंत्री बाबू जगजीवन राम द्वारा स्थापित दलित भारतीय व दलित साहित्य के लिये दिल्ली में आगामी 10 दिसम्बर को आयोजित होने वाले 39 वें राष्ट्रीय अधिवेशन में मंगतराम मटियाल को अंबेडकर फेलोशिप अवार्ड दिया जाऐगा। वरिष्ठ कांग्रेसी श्यामलाल आर्य, मोहनानन्द डोभाल, रघुवीर भंडारी, मकान सिंह चौहान, राजेंद्र चंद ,विरेंद्र राना, उदय रावत, अंकित सिंह आदि ने खुशी जताई है।
