महिला का पर्स लूटने का आरोपी गिरफ्तार

देहरादून। राह चलते महिला का पर्स लूटकर फरार हुए आरोपी को पुलिस ने दबोच लिया। आरोपी से पुलिस ने लूटा गया पर्स बरामद कर कोर्ट में पेश किया। कोर्ट से आरोपी न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। रायपुर थानाध्यक्ष मनमोहन नेगी ने बताया कि शबाना अहमद निवासी एचआईजी, एमडीडीए कॉलोनी बुधवार को एमडीडीए चौक से गुजर रही थी। आरोप है कि तभी एक युवक उनके हाथ से पर्स लूट ले गया। पुलिस ने केस दर्ज कर पर्स लूटने के आरोपी मोनू उर्फ बागी निवासी वाणी विहार को जैन प्लाट से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक आरोपी नशे का आदी है। इसलिए उसने लूट की वारदात को अंजाम दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *