सीएम आवासीय कॉलोनी में युवती ने की आत्महत्या

देहरादून। मुख्यमंत्री आवासीय कॉलोनी में रहने वाली युवती ने गुरुवार को आत्महत्या कर ली। उसका शव भाई के कमरे में फंदे पर लटका मिला। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। आत्महत्या के कारणों की पुलिस जांच कर रही है। कौशल निवासी तौसी, ऊखीमठ मुख्यमंत्री आवास में गौ सेवक है। वह मुख्यमंत्री आवास के पास बनी कॉलोनी में रहता है। यहां आवास में उसके साथ उसकी बहन सुलेखा (24) भी रहती थी। वह प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रही थी। गुरुवार को वह कमरे से चला गया। कमरे में बहन मौजूद थी। दोपहर को दरवाजा खोलकर अंदर पहुंचा तो सुलेखा कमरे में फांसी के फंदे पर लटकी मिली। सूचना मिलते ही गढ़ी कैंट थाना पुलिस मौके पर पहुंची। कैंट एसएसआई संदीप कुमार ने बताया कि युवती को फंदे से उतारकर अस्पताल भिजवाया गया। वहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस के मुताबिक युवती के जान देने की वजह पता नहीं लगी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *