पछुवादून की चार खिलाड़ियों का राष्ट्रीय चैंपियनशिप के लिए चयन 

विकासनगर। पछुवादून सेल्फ डिफेंस अकादमी की चार खिलाड़ियों का चयन राष्ट्रीय चैंपियनशिप के लिए हुआ है। खिलाड़ियों के चयन से अकादमी के अन्य खिलाड़ियों में भी उत्साह और खुशी का माहौल है। अकादमी की कोच रीना ने बताया कि उत्तर प्रदेश में 29 और 30 अक्तूबर को संपन्न हुई कुरास चैंपियनशिप में उनके साथ ही तीन अन्य खिलाड़ियों दिया, नेहा, मोनिका ने प्रतिभाग किया था। अपने अपने वर्ग में चारों ने स्वर्ण पदक जीता, जिससे सभी का चयन राष्ट्रीय कुरास कुश्ती चैंपियनशिप के लिए हुआ है। खिलाड़ियों के राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयन होने पर पछुवादून लीडर्स एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष सुंदर सिंह चौहान, अंजू, यश शर्मा समेत अकादमी के अन्य खिलाड़ियों ने खुशी जाहिर की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *