ब्लाकों में होगा डिजिटल वित्तीय साक्षरता कैंपों का आयोजन

पौड़ी।

जिले के सभी ब्लाकों में एनआरएलएम के तहत गठित स्वयं सहायकता समूह, ग्राम संगठन, कलस्टर लेवल फेडरेशन को डिजिटल वित्तीय साक्षरता की जानकारी देने के लिए ब्लाकवार अक्टूबर व नवंबर महीने में एक दिवसीय डिजिटल वित्तीय साक्षरता कैंपों का आयोजन किया जाएगा। सीडीओ प्रशांत कुमार आर्य ने कार्यक्रमों ने रोस्टर जारी करते हुए सर्विस एरिया के बैंकों, आरसेटी के सहयोग से कैंपों का आयोजन के लिए ब्लाक स्तर पर नोडल अधिकारी भी नामित किए हैं।
सीडीओ ने बताया कि खिर्सू में 20 अक्टूबर, 21 को जयहरीखाल, 22 को द्वारीखाल, 25 को कोट, 26 को पाबौ, 27 को कल्जीखाल, 28 को पौड़ी, 29 को पोखड़ा, 30 को एकेश्वर, 9 नवंबर को रिखणीखाल, 11 को बीरोंखाल व 12 नवंबर को थलीसैंण में डिजिटल वित्तीय साक्षरता कैंपों का आयोजन किया जाएगा। सीडीओ ने संबंधित अधिकारियों को रोस्टर के अनुसार कैंपों का सफल आयोजन करने के निर्देश दिए है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *