अपहृत किशोरी को पुलिस ने किया बरामद

रुड़की। तीन दिन पूर्व संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हुई किशोरी को पुलिस ने सकुशल बरामद कर लिया। आरोपी को भी गिरफ्तार किया गया है। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर देकर बताया था कि 14 अक्तूबर को उसकी 15 वर्षीय पुत्री संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई थी। काफी तलाश के बाद भी उसका कोई पता नहीं लगा था। बाद में कुछ ग्रामीणों ने उन्हें बताया कि उनकी पुत्री को झबरेड़ा क्षेत्र निवासी एक युवक के साथ देखा गया था। जिसके बाद आरोपी के घर भी गए थे लेकिन वहां भी नहीं मिला था। परिजनों ने पुलिस को आरोपी को नामजद करते हुए तहरीर दी थी। जिसके आधार पर पुलिस ने अपहरण की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू की थी। पुलिस को सूचना मिली कि अपहृत किशोरी व आरोपी इकबालपुर क्षेत्र में देखे गए हैं जिसके बाद पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया तथा उसके कब्जे से किशोरी को सकुशल बरामद कर लिया। पुलिस ने पीड़ित किशोरी को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा है। आरोपी को चालान करने के बाद कोर्ट में पेश कर उसे जेल भेज दिया गया। इंस्पेक्टर राजीव रौथाण ने बताया कि पकड़े गए आरोपी का नाम कुलदीप निवासी हीरा खेड़ी थाना झबरेड़ा ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *