पेराई सत्र से पहले किया बॉयलर पूजन

रुड़की। उत्तम शुगर मिल का पेराई सत्र 28 अक्तूबर से शुरू करने की तैयारी है। जिसके लिए मिल प्रबंधन की ओर से सभी तैयारियां की जा रही हैं। सोमवार को मिल अधिकारियों व कर्मचारियों ने हवन यज्ञ कर बॉयलर पूजन किया। सोमवार को उत्तम शुगर मिल के पेराई सत्र 2022-23 के लिए कंपनी के अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा हवन यज्ञ का आयोजन किया गया। पंडित विनोद बड़ोला ने वरिष्ठ उपाध्यक्ष लोकेंद्र सिंह लांबा की उपस्थिति में मंत्रोच्चारण कर बॉयलर पूजन संपन्न कराया गया। पेराई सत्र के दौरान किसी भी प्रकार की अनहोनी घटना न होने तथा शांति पूर्ण रूप से मिल का पेराई सत्र संपन्न होने के लिए प्रार्थना की गई। पूजन के दौरान डिस्टेलरी प्रमुख आरपी जोशी, इंजीनियरिंग प्रमुख विनय गौड, उत्पादन प्रमुख नीतीश सक्सेना, गन्ना प्रमुख अनिल सिंह, एचआर प्रमुख अनुपम खरे, प्रशासनिक एवं जनसंपर्क अधिकारी राजीव कुमार आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *