मांगों पर कार्यवाही नहीं होने पर विवि कर्मियों में रोष
श्रीनगर गढ़वाल। हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विवि में शिक्षणेत्तर कर्मियों की लंबित मांगों पर विवि प्रशासन की ओर से कार्यवाही न किए जाने पर कर्मियों में गहरा आक्रोश पनप गया है। कर्मचारियों ने कहा है कि विवि प्रशासन उनकी मांगों की लगातार उपेक्षा कर रही है। जिससे कर्मियों के हित बुरी तरह से प्रभावित हो रहे हैं। इसी उपेक्षा के विरोध में कर्मियों ने 15 अक्तूबर को बैठक करने का निर्णय लिया है। जिसमें आंदेालन को गति देने के लिए भी विचार विमर्श किया जाएगा।
