हर्षोल्लास से मनाया महामंडलेश्वर स्वामी दयाराम दास महाराज का जन्मोत्सव

ऋषिकेश। संत समाज विरक्त वैष्णव मंडल अखिल भारतीय संत समिति ने महामंडलेश्वर स्वामी दयाराम दास महाराज का जन्मोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया। इस दौरान विभिन्न प्रांतों से आए साधकों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। दर्शन महाविद्यालय के ऋषि कुमारों के वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच मंत्री सुबोध उनियाल और ऋषिकेश की मेयर अनिता ममगाईं ने महामंडलेश्वर को उत्तरीय और पगड़ी पहनाई। सोमवार को ब्रह्मपुरी स्थित राम तपस्थली आश्रम के महामंडलेश्वर स्वामी दयाराम दास महाराज के जन्मोत्सव पर मंत्री सुबोध उनियाल ने कहा कि संतों का जन्म ही लोक कल्याण के लिए होता है। यदि संत नहीं होते तो पृथ्वी में ज्ञान देने वाली गुरु परंपरा नहीं होती। संत समाज ही है जो हमें सत्य के मार्ग पर चलना सिखाते हैं। मेयर अनिता ममगाईं ने कहा कि हम बड़े भाग्यशाली हैं कि हम अपने गुरुओं का जन्म दिवस मना रहे हैं। मौके पर मंहत रवि प्रपन्नाचार्य, पीठाधीश्वर स्वामी कृष्णाचार्य महाराज, महामंडलेश्वर स्वामी ईश्वर दास, मंहत रवि शास्त्री,महंत स्वामी दिनेश दास, स्वामी अजय भैया, महंत लोकेश दास महाराज, महंत स्वामी गोपालाचार्य, अभिषेक शर्मा, राम चौबे, हैप्पी सेमवाल, कपिल गुप्ता, पवन शर्मा, चेतन शर्मा, पार्षद विजय बडोनी, मनीष मनवाल, प्रमोद शर्मा, पंकज शर्मा, राजकुमारी जुगलान, अशरफी रणावत, गौरव सहगल, राजीव गुप्ता, धीरेंद्र कुमार, गौरव कैंथोला आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *