काशीपुर में बारिश से 30 फीसदी धान की फसल बर्बाद

काशीपुर। शुक्रवार रात से हो रही बारिश शनिवार को भी जारी रही। जिससे जीवन अस्त-व्यस्त रहा। वहीं, तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। इसके चलते लोगों को ठंड का एहसास भी हुआ। लोगों की चहलकदमी सड़कों पर कम रही।
शनिवार को किसान विकास क्लब के अध्यक्ष अरुण कुमार शर्मा ने बताया कि इस समय की बारिश से किसानों को बहुत नुकसान हुआ है। खेतों में लगभग 30 प्रतिशत धान की फसल पक कर तैयार है। बरसात के चलते खेतों में कई जगह धान गिर गए हैं। कई जगहों पर धान के दाने का रंग भी काला हो जाएगा। साथ ही औसत उपज भी कम आने से किसान की बहुत ज्यादा आर्थिक स्थिति खराब हो जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *