दिल्ली सरकार के मंत्री को बर्खास्त करने की मांग उठाई
काशीपुर। धर्मयात्रा महासंघ के राष्ट्रीय महामंत्री कृष्ण कुमार अग्रवाल ने शनिवार को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन एसडीएम को सौंपा। उन्होंने कहा शुक्रवार को दिल्ली सरकार के एक मंत्री ने गौतम बुद्ध पूजा के दौरान हिंदू देवी-देवताओं के खिलाफ भड़काऊ बयानबाजी की। कहा संगठन उनके इस कृत्य की कड़ी निंदा करता है। इस दौरान उन्होंने आरोपी मंत्री को बर्खास्त करने की मांग की।
