युवती ने मंगेतर पर लगाया बदनाम करने का आरोप

रुद्रपुर

एक युवती ने अपने मंगेतर पर गाली-गलौच कर उसे बदनाम करने का आरोप लगाया है। पुलिस मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। पुलिस को सौंपी तहरीर में सामिया लेक सिटी निवासी युवती ने कहा कुछ समय पूर्व उसकी मंगनी बनबसा के एक युवक से हुई थी। मंगनी के बाद दोनों फोन पर बात करने लगे। आरोप है कि फोन पर मंगतेर उस पर गलत काम के लिए दबाव बनाने लगा। विरोध करने पर उसे बदनाम करने की धमकी दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *