105 लोगों के बनाए गए केसीसी कार्ड

चम्पावत

पिथौरागढ़ जिला सहकारी बैंक और सहकारी समिति चांदमारी में वित्तीय साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में सरकार की संचालित योजनाओं की जानकारी दी और केसीसी कार्ड बनाए गए। ब्लॉक सभागार में सहकारिता विभाग के शाखा प्रबंधक संतोष चातुरी की अध्यक्षता और चांदमारी समिति के सचिव महेश बोहरा के संचालन में शिविर आयोजित किया गया। शिविर में 105 लोगों के केसीसी कार्ड बनाए गए तथा पूर्व में बनाए गए केसीसी कार्डों की जानकारी दी गई। प्रबंधक ने बताया कि शिविर नाबार्ड की ओर से लगाया गया है। जिसमें बगैर किसी ब्याज के दीनदयाल उपाध्याय योजना के ऋण सुविधा, मुख्यमंत्री घस्यारी कल्याण योजना के तहत साइवेज का वितरण आदि योजनाएं चलाई गई हैं। यहां एडीओ कमला मेहरा बोहरा, पर्यवेक्षक अनिल जोशी, वित्तीय सहायक प्रकोष्ठ प्रवीण सिंह, सचिव निर्मल भट्ट, जीवन कुमार, नीरज कुमार, बलवंत गिरि, ग्राम प्रधान एलएम जोशी, सोनू बिष्ट आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *