नाबालिग ने गटका विषाक्त पदार्थ

चम्पावत

टनकपुर निवासी एक नाबालिग ने अज्ञात कारणों के चलते विषाक्त पदार्थ का सेवन कर दिया। जिसके बाद परिजन उसे लेकर उपजिला अस्पताल पहुंचे। जहां नाबालिग का उपचार किया जा रहा है। बीते मंगलवार देर सांय नाबालिग छात्रा ने अज्ञात कारणों के चलते चूहे मारने वाली दवाई गटक ली। जिसके बाद परिजनों में हड़कंप मच गया। परिजनों ने नाबालिग को तुरंत उपजिला अस्पताल पहुंचाया। डॉ़ हेमंत शर्मा ने बताया कि नाबालिग ने जहरीला पदार्थ खाने की वजह से छात्रा की हालत बिगड़ी है। फिलहाल उसका उपचार किया जा रहा है। नाबालिग की हालत स्थिर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *