सुतेड़ा के ग्रामीणों ने लगाया रोड नहीं तो वोट नहीं का नारा

चम्पावत

विकास खंड बाराकोट के सुतेड़ा गांव के लोगों ने कच्ची सडक़ में डामरीकरण और कांतेश्वर मंदिर तक सडक़ कटिंग की मांग पर प्रदर्शन किया। उन्होंने रोड नहीं तो वोट नहीं का नारा भी बुलंद किया। रविवार को सुतेड़ा में ग्रामीणों ने सडक़ की मांग को लेकर बैठक का आयोजन किया। उन्होंने गांव में कच्ची सडक़ में डामरीकरण करने और प्रस्तावित सुतेड़ा से कांतेश्वर मंदिर तक रोड की कटिंग पूरी करवाने की मांग की। उन्होंने कहा कि जन प्रतिनिधियों की उपेक्षा के चलते ग्रामीणों ने चांचड़ी से सुतेड़ा के लिए करीब 500 मीटर कच्ची सडक़ का कटान खुद ही किया है। बीते 10 वर्षो से सुतेड़ा से कांतेश्वर तक सडक़ बनाने की मांग जन प्रतिनिधियों से कर रहे हैं। लेकिन उन्हें कोरे आश्वासन देकर ठगा जा रहा है। इस मौके पर भाष्कर शर्मा, दिनेश सिंह, दीवान सिंह, लाल सिंह, आकाश सिंह, कमल किशोर, उमेश शर्मा, कमल शर्मा, राकेश सिंह, दयानंद शर्मा आदि ने प्रदर्शन किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *