समय मिलने पर नॉर्थ-ईस्ट की यात्रा पर जायेंगे आयुष्मान खुराना

बॉलीवुड अभिनेता आयुष्मान खुराना का कहना है कि समय मिलने पर वह नॉर्थ-ईस्ट की यात्रा पर जाना चाहते हैं। आयुष्मान खुराना अपनी आने वाली फिल्म अनेक की शूटिंग के लिए असम, शिलॉन्ग और कांजीरंगा नेशनल पार्क जैसी जगहों पर वक्त बिताकर आए हैं और अब उस खूबसूरती को भूल नहीं पा रहे हैं। आयुष्मान ने बताया कि यह एक ऐसी यात्रा थी जिसने मुझे अपने खूबसूरत देश को और ज्यादा जानने में मेरी मदद की है। मेरी नॉर्थ-ईस्ट वाली यात्रा वाकई मेरे दिल को छू गई क्योंकि मैं हमेशा अज्ञात जगहों की खोज करने के लिए उत्सुक रहा हूं। वहां मैंने इतनी खूबसूरती देखी, लोगों का इतना प्यारा पाया, अपने देश की इतनी विविधता और इतना अनोखापन देखा कि यह मेरी जिंदगी की सबसे खास यात्राओं में दर्ज हो चुकी है।” आयुष्मान खुराना ने कहा, “ नॉर्थ-ईस्ट का खयाल ही मुझे बेहद नॉस्टैल्जिक बना देता है और मुझे वहां जाने का इशारा करता है। आशा है कि जैसे ही मेरा शिड्यूल इजाजत देगा, मैं नॉर्थ-ईस्ट के लिए रवाना हो जाऊंगा। नॉर्थ-ईस्ट के प्रभाव का बखान करने के लिए मेरे पास शब्द ही नहीं हैं। मुझे खुशी है कि हम नॉर्थ-ईस्ट में शूटिंग करने पहुंचे, क्योंकि वहां कुछ नई चीजें देख कर मुझे समझ में आया कि भारत कितना गजब है। नॉर्थ-ईस्ट के बच्चों ने जो गर्मजोशी दिखाई, वह मेरी यादों में बस गई है। उन बच्चों से मिलना और उनके प्यार में डूब जाना वाकई एक खास अहसास था।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *